अहमदाबाद: गुजरात में पकडे गए आतंकियों पर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल में पकडे गए 4 आतंकियों ने खुलासा करते हुए कहा कि इन का असली मकसद 26/11 जैसे हमले की फिराक में थे। ATS ने बताया कि ये आतंकवादी गुजरात में 26/11 (मुंबई) हमले जैसी वारदात को अंजाम देना चाहते थे।
चारों आतंकी कश्मीर से हैं
पकड़े गए आतंकवादियों में 4 श्रीनगर के हैं। ये 10वीं-12वीं कक्षा तक ही पढ़े हैं। महिला आतंकवादी सूरत से अरेस्ट की गई। आतंकी मॉड्यूल से जुड़ने के बाद उन्हें क्लाउड के इस्तेमाल, बिना सिम मोबाइल के इस्तेमाल जैसी ट्रेनिंग दी गई थी।
यह बोली महिला आतंकी
महिला आतंकवादी सुमेराबानू ने बताया कि उसे सूरत कोर्ट में आत्मघाती हमला करने का फरमान मिला था। उसने कहा- मैंने सूरत की अदालत में हमले की तैयारी शुरू की थी, रेकी भी कर ली थी। बस कमांडर के आदेश का इंतजार था।
यह था असली मकसद
पोरबंदर-सूरत से पकड़े गए आतंकियों के साथी जुबेर अहमद मुंशी नाम के छठे आतंकी काे गुजरात ATS ने कश्मीर से गिरफ्तार किया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया जा रहा है। जांच एजेंसियां इन आतंकवादियों को पनाह देने और मदद करने वालों की पहचान करने और तलाश में जुटी हैं।