Asia Cup 2023: पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल को मिली मंजूरी, ये देश करेंगे टूर्नामेंट होस्ट

नई दिल्ली: एशिया कप 2023 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी मिल गई है। रिपोर्टस के मुताबिक 2 देश टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।

BCCI ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से किया था इंकार

एशिया कप के वेन्यू को लेकर लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद चला आ रहा है। पाकिस्तान को इस बार एशिया कप की मेजबानी मिली थी, लेकिन भारत ने वहां खेलने से साफ मना कर दिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सुरक्षा के मद्देनजर टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था।

पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल को मिला अप्रवूल

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पाकिस्तान को साफ बोला कि टूर्नामेंट किसी और देश में आयोजित करे। इसके बाद से ही दोनों देशों की बीच टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर पेंच फंसा हुआ था। टूर्नामेंट किस प्रकार से और कहां कराया जाए यह साफ नहीं हो पा रहा था। इसके बाद पाकिस्तान ने हाइब्रिड तरीके से एशिया कप के आयोजन की तिगड़म निकाली। जिसके तहत पाकिस्तान में ही टूर्नामेंट के मैच कराए जाते जबकि भारत अपने मुकाबले किसी और देश में खेलता। लेकिन इस पर भी महीनों से बात नहीं बन पा रही थी। वहीं अब खबरें आ रही है कि पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल को अप्रवूल मिल गया है।

पाकिस्तान और श्रीलंका करेंगे एशिया कप की मेजबानी

मीडियारिपोर्ट की माने तो एशिया कप 2023 की मेजबानी दो देशों को मिली है। पाकिस्तान के अलावाश्रीलंका टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी मिल जाएगी। सूत्रों के मुताबिकएशियन क्रिकेट काउंसिल एशिया कप की मेजबानी की आधिकारिक घोषणा13 जून कोकर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *