Brijbhusan Sharan Singh Rally: बीजेपी नेता और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बजभूषण शरण सिंह इस समय यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ जांच कर रही है। बीजेपी नेता पर महिला पहलवानों ने ये आरोप लगाए हैं। लगातार बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। लेकिन रविवार को बीजेपी नेता ने गोंडा में शक्ति प्रदर्शन किया और शायराना अंदाज में पहलानों पर निशाना साधा।
शायराना अंदाज में बृजभूषण का हमला
इस रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए प्रदर्शनकारी पहलवानों पर हमला किया। बृजभूषण शरण सिंह ने शायराना अंदाज में कहा कि…ये मिला है ईनाम मुझे मेरे प्यार का…वो मुझे बेवफा कहते हैं… बदनामी कहो या शोहरत, ये सिले होठों से मेरा नाम लेते हैं। इससे पहले उनकी रैली का अयोध्या में शेड्यूल था, लेकिन आलाकमान के आदेश के बाद रैली को स्थगित कर दिया।
7 महिला पहलवानों ने लगाए आरोप
जानकारी के लिए बता दे कि बीजेपी नेता के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ में उनके ऊपर दिल्ली में दो एफआईआर दर्ज हुई। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों को नोटिस भेजकर यौन शोषण के सबूत मांगे हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हम 15 जून को बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने जा रहे हैं।
आपको बता दे कि, बीजेपी मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने पर देशभर में 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चला रही है। देशभर में पार्टी नेता, सांसद और मंत्री सभाएं कर मोदी काल में किए गए कामों का बखान कर रहे हैं। इसी कड़ी में बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में सभा का आयोजन किया।