Punjab: मान सरकार ने बढ़ाए डीजल-पेट्रोल के दाम, 4 महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें, जानिए कितना हुआ महंगा

Punjab Diesel Petrol Price:पंजाब की भगवंत मान सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की है। रविवार को पेट्रोल की कीमत में 92 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 88 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इस साल यह दूसरी बार है जब कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

बता दें कि,मान सरकार इस समय नकदी संकट का सामना कर रही है। राज्य में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 98.65 रुपए जबकि डीजल की कीमत 88.95 रुपए प्रति लीटर होगी। अधिकारियों ने कहा कि मूल्य में वृद्धि के साथ, राज्य का लक्ष्य राजस्व के रूप में प्रति वर्ष 600 करोड़ रुपए हासिल करना है।

पंजाब में तेलों की कीमतों में वृद्धि के बावजूदडीजल पड़ोसी राज्य हरियाणा की तुलना में सस्ता होगा। डीजल और पेट्रोल दोनों राजस्थान की तुलना में पंजाब में सस्ता होगा। प्रदेश सरकार इस समय राजस्व को बढ़ाना चाहती है। जिसको देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

तेल विपणन कंपनियों (OMC) द्वारा हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि पंजाब के लगभग हर शहर में 10 जून तक पेट्रोल की कीमत 98 रुपए के दायरे में है। जालंधर में पेट्रोल की कीमत सबसे कम 98.06 रुपए प्रति लीटर है जबकि पठानकोट में पेट्रोल की कीमत स 99.01 रुपए प्रति लीटर सबसे अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *