Bihar News: गोपाल नारायण सिंह वि.वि. का दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- शिक्षकों के योगदान को नहीं भूलना

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय का आज दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न संकायों में कुल 729 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। इससे पहले प्रबंधन ने रक्षा मंत्री समेत अन्य को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरीऔर गोपाल नारायण सिंह विश्व विद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद प्रबंधन ने रक्षा मंत्री समेत अन्य को सम्मानिक किया। इसके बाद 729छात्र छात्राओं को उपाधि दी गई।

इसके साथ ही समारोह में मंगला देवी मेमोरियल गोल्ड मेडल 11 छात्रों को, देव नारायण सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल 17 छात्रों को एवं डॉ दरबारी सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल एक छात्र को प्रदान किया गया। छात्र छात्राओं को उपाधिदेने के बाद रक्षा मंत्री ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा का महत्व नहीं है। शिक्षा से ज्ञान एवं दीक्षा से संस्कार की प्राप्ति होती है।

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के योगदानों पर भी जोर दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि जिन शिक्षकों को बदौलत आप सबको उपलब्धि मिली हैं उन सबको नमन है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपकी उपलब्धि में माता पिता मित्र व समाज के सभी लोगों का देन है। योग्यता के इस शिखर तक पहुंचाने में शिक्षकों के योगदान को नहीं भूलना।पढ़ाई लिखाई करने के बाद अहंकार में नही जीना चाहिए।

वहीं मौके पर मौजूद बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले छात्र छात्राओं को संबोधित किया। चौधरी ने विद्यार्थियों को शुमकामनाएं भी दी और कहा कि आप लोग देश का नाम रोशन करें, हमारी यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *