#लालू_प्रसाद_यादव का 76वां जन्मदिवस आज

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म दिन है। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव आप अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद के केक काटने की तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर राबड़ी आवास की है।

फोटो में यह रहे मौजूद

लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आर्चाया समेत 4 बेटी, बेटे तेजस्वी यादव, बहू राजश्री और नतिनी-नाती दिखे। रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर से पटना आईं हैं। वहीं लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने वृंदावन से वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दी।

राज्य भर में पार्टी मना रही है जन्मदिन

लालू से ज्यादा इस बार उनकी पार्टी उनका जन्मदिन मना रही। पार्टी ने इसके लिए राज्यभर में पार्टी की तैयारी पहले ही कर चुकी थी। राजद इसे सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के सभी वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *