Kolhapur Violence: कोल्हापुर में औरंगजेब की तस्वीर पर बवाल, इंटरनेट सेवा बंद, 19 जून तक जमावबंदी लागू

कोल्हापुर: एक तरफ जहां मणिपुर पिछले कई दिनों से हिंसा की आग में जल रहा है। वहीं अब महाराष्ट्र से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया स्टेटस पर औरंगजेब की फोटो लगाने को लेकर हिंदुत्वादी संगठनों ने आज कोल्हापुर बंद का आह्वान किया था जिसके बाद धीरे-धीरे इलाके में स्थिती तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को हाथ से फिसलता देख हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसूगैसकेगोलेछोड़ेऔर उपद्रवियों पर लाठीचार्जकिया। इसके साथ ही कुछप्रदर्शनकारियोंकोहिरासतमेंभी ले लिया गया है।

इस मामले में अब तक 21 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं दो समुदाय के बीच तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से 19 जून तक जमावबंदी लागू की गई है। बता दें कि स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शांतिकीअपीलकरतेहुए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोईकानूनव्यवस्थाहाथमेंनलें।

इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम शिंदे नेसंदेश जारी करते हुए कहा था कि अनुचित व्यवहार न हो यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।इस मामले में पाए गए दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।शांति बनाए रखें।इस बीच पुलिस ने भई लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, कोल्हापुर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर के मुताबिक,औरंगजेब का फोटो स्टेटस में लगाने वाले 6 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है।

दरअसल, रविवार को छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में कुछ मुस्लिम युवकों ने जुलूस के दौरान औरंगजेब के पोस्टर लेकर डांस किया था। डांस के बाद कुछ युवकों ने सोशल मीडिया स्टेटस पर औरंगजेब की तस्वीर लगा दी जिसके बाद मामला एक दंगा का रूप ले लिया। सोशल मीडिया स्टेटस पर औरंगजेब की तस्वीर देखने के बाद हिंदुत्ववादी संगठनों ने इसकी शिकायत लक्ष्मीपुरी पुलिस स्टेशन में जाकर की। इसके साथ ही उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आज कोल्हापुर बंद का आह्वान किया।

कोल्हापुर बंद होने की वजह से दुकानें बंद थीं। लेकिन प्रदर्शनकारी बंद दुकानों पर पथराव करना शुरु कर दिया जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहीं स्थिति बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन को लाठी चार्ज करना पड़ा। इसके साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *