मास्को: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। आज रूस ने यूक्रेन का एक बड़ा बाँध बमबारी से उड़ा दिया है। यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के नोवा में मौजूद कखोवका डैम को विस्फोट से उड़ा दिया है। लेकिन रूस ने इस आरोप से इनकार किया है।
इससे पहले यूक्रेन कर चुका है कार्रवाई
पिछले साल अक्टूबर में जब यूक्रेन ने समंदर में रूस की शक्ति के प्रतीक 18 किलोमीटर लंबे क्रीमिया ब्रिज को बमों की ताबड़-तोड़ बारिश से तबाह कर दिया था तो राष्ट्रपति पुतिन तिलमिला कर रह गए थे। पुतिन ने तब इसे आतंकी कार्रवाई कहा था और कहा था कि यूक्रेनी सीक्रेट सर्विस ने पुल पर आतंकवादी हमले का आदेश दिया है और उसी ने इसे अंजाम दिया है।
यह हुआ असर
नीपर नदी पर बने इस बांध के ढहने से शहर, गांव, गलियां लबालब भर गए हैं और हजारों लोग बाढ़ में फंसे हैं। अक्टूबर में क्रीमिया ब्रिज पर हमले को पुतिन ने आतंकी हमला करार दिया था।
डैम ने मचाई तबाही
डैम पर हमले से 4.8 अरब गैलन पानी यहां से निकला और निचले इलाकों की ओर तबाही मचाता चला गया है। इसकी चपेट में आने वाले इलाकों में खेरासन मुख्य है। जहां अब बाढ़ की स्थिति है। निचले इलाकों में कई घरों, छोटे छोटे शहरों में सैलाब की स्थिति बन गई है। एक अनुमान के मुताबिक अबतक लगभग 40 हजार लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू किया जा चुका है।
बनी बाढ की स्थिति
बाढ़ की स्थिति इतनी भयावह है कि इसमें घर बहते दिख रहे हैं। निचले इलाके के नागरिकों का कहना है कि अगर पानी का स्तर बढ़ा तो इलाके में और भी पलायन होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद इस इलाके में पीने के पानी की भारी किल्लत होने वाली है, क्योंकि पानी का मुख्य स्रोत रहा ये डैम अब ध्वस्त हो चुका है।