नई दिल्ली: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म जोगीरा सारा रा रा को सिनेमघरों में रिलीज हुए आज 6 दिन पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म शुक्रवार यानी 26 मई को रिलीज हुई थी। चलिए आपको बताते हैं कि नवाज की यह फिल्म दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ पाई है या नहीं। साथ ही कितनी हुई जोगीरा सारा रा रा की अब तक की कमाई।
फिल्म को मिले-जुले रिव्यू
नवाजुद्दीन की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी एक्टिंग को दर्शक बेहत पसंद करते हैं। क्राइम, थिल्रर, सस्पेंस और कॉमेडी फिल्मों में नवाज के डायलॉग पर सिनेमाघरों में जमकर तालियां और सिटियां बजती हैं। नवाज की जोगीरा सारा रा रा फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि इस फिल्म को उतना रिस्पॉस नहीं मिल रहा हैं जितना इससे उम्मीदें लगाई जा रही थीं। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।
जोगी का जुगाड़ हिट या फ्लॉप ?
इस फिल्म को कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। जिसमें नवाज के आलावा नेहा शर्मा, संजय मिश्रा, महाअक्षय चक्रवर्ती, जरीना ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में नवाज एक शादी करवाने वाली इवेंट कंपनी के मालिक जोगी प्रताप का किरदार निभा रहे हैं। जो अपनी जुगाड़ के लिए काफी फेमस हैं। जोगी की मुलाकात नेहा शर्मा से होती है जो शादी नहीं करना चाहती हैं। फिल्म दोनों के रोमांटिक ड्रामा पर आधारित है।
सिनेमाघरों में सीटें खाली
इस फिल्म में कई चीजें दिलचस्प डॉयलाग रखे गए हैं जैसे- जोगी का जुगाड़ कभी खाली नहीं जाता। वहीं अपने कॉमिक डायलॉग के लिए जाने जाने वाले संजय मिश्रा दो पुलिस अधिकारियों को डबल यादव जी कहकर बुलाते हैं। अच्छे सीन और कुछ कैची डायलॉग के बावजूद नवाज की ये फिल्म दर्शकों के दिलों तक अब तक नहीं पहुंच सकी है। कुछ सिनेमाघरों में तो दर्शकों के ना पहुचंने की वजह से सीटें खाली पड़ी हुई हैं। जिसके कारण फिल्म के कई शो को कैंसिल भी करना पड़ रहा है। कई सिनेमाघरों में तो 8-10 दर्शकों के पहुंचने के बाद शो को स्टार्ट किया जा रहा है।
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
जोगीरा सारा रा रा के बॉक्स ऑफिस पर अब तक के कलेक्शन की बात करते हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 40 लाख रुपये, दूसरे दिन 60 लाख रुपये और तीसरे दिन 60 लाख रुपये जबकि चौथे और पांचवे दिन 32-32 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं छठें दिन का फिगर भी इसी के आस-पास ही बताया जा रहा है। आज के कमाई को छोड़कर फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 1.83 करोड़ रुपये है।