WTC Final 2023: भारत को हेजलवुड देंगे चुनौती ? फिटनेस पर आई बड़ी अपडेट

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू होगा। इसके चलते दोनों टीमें अपनी तैयारियों में लगी हुई। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है।

जोश हेजलवुड की फिटनेस

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के समापन के बाद अब दुनिया की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर है। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। वहीं कंगारू टीम भी मुकाबले की तैयारी जोर-शोर से कर रही है। इस अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस काफी चर्चा में है। दरअसल वो काफी लंबे समय से चोटिल होने के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए हेजलवुड भारत दौरे पर आए थे, लेकिन वो अनफिट होने के चलते वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए थें। वहीं आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने कुछ मैचों में हिस्सा लिया था , लेकिन एक बार खराब फिटनेस के चलते उन्हें स्वदेश वापस लौटना पड़ गया था।

पहले से काफी बेहतर हूं- हेजलवुड

जोश हेजलवुड नेआईसीसी से बातचीत में कहा किमैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। 7 जून से पहले मैं नेट्स पर लगातार अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी करने पर ध्यान दे रहा हूं। मुझे खुद को हर नेट सेशन के दौरान पूरी तरह से फोकस रखना है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं आईपीएल में अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी नहीं कर पा रहा था। अब कुछ हफ्ते का रेस्ट लेने के बाद मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और मेरी प्रोग्रेस भी काफी बेहतर है।

WTC के लिए भारतीय टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *