IPL 2023:कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतिश राणा की पत्नी साची मारवाह के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। साची मारवाह का कहना है कि दो युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। बिना किसी वजह के उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। साची मारवाह ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
एक आरोपी गिरफ्तार
बता दे कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने धारा 354, 354 D समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस को मेल पर शिकायत मिली थी। जिसमें लिखा गया था कि जब वह मॉडल टाउन अपने घर जा रही थी। घर लौटते समय वह कीर्ति नगर पहुंची तभी दो लड़कों ने स्टॉक किया।
इसके बाद दो लड़कों ने गाड़ी पर हाथ मारा। इस दौरान साची मारवाह ने पूरी घटना को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई। बाद में एक आरोपी को धरदबोचा।
दिल्ली पुलिस ने दी सलाह
जब साची मारवाह ने दिल्ली पुलिस को इस पूरे मामले की रिपोर्ट करने की कोशिश की, तो उन्हें वह मदद नहीं मिली जिसकी साची ने उम्मीद की थी। पुलिस के साथ फोन पर बात करने और शिकायत दर्ज करने का प्रयास करने के बावजूद, उन्हें पुलिस के द्वारा सलाह दी गई कि वह मामले को जाने दें क्योंकि वह पहले ही सुरक्षित घर पहुंच चुकी थीं। अगर इस तरह की घटना फिर से घटित होती है तो वह वाहन का नंबर नोट कर लें।
इंस्टाग्राम पर दिखाया गुस्सा
साची मारवाह ने इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा था कि दिल्ली का एक आम दिन और मैं ऑफिस से घर लौट रही थी। इन दोनों लड़कों ने मेरी कार को कई बार टक्कर मारी। मुझे नहीं पता ये क्यों मेरी पीछा कर रहे थे. उन्होंने आगे लिखा था कि इस मामले की जानकारी जब मैंने दिल्ली पुलिस को दी तो उनके तरफ से मुझे कहा गया आप घर सुरक्षित पहुंच गई हैं तो रहने दीजिए।