सांसद दिनेश लाल यादव की नई फिल्म की शूटिंग शुरू, “निरहुआ” बनेंगे कन्हैया

लखनऊ: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार एक्टर और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की नई फिल्म हमार नाम बा कन्हैया की शूटिंग लखनऊ में शुरु हो चुकी है। फिल्म सस्पेंस और थ्रीलर पर आधारित है, जिसमें निरहुआ कन्हैया की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म गिरिराज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। जिसकी स्क्रिप्ट राहुल रंजन और सुशांत कुमार मिश्रा ने लिखी है। जबकि डायलॉग शशि रंजन द्विवेदी का है। इस फिल्म के निर्माता मुकेश गिरी और निर्देशक विशाल वर्मा हैं। इस फिल्म के गीत डॉक्टर सागर ने लिखे हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा का है। डीओपी का काम इमरान कर रहे हैं वहीं फिल्म के पीआरओ चिंतामणी सिंह हैं।

निरहुआ बनेंगे कन्हैया

हमार नाम बा कन्हैया फिल्म में निरहुआ धमाल मचाने को काफी उत्साहित हैं। गिरिराज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही यह फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री में यह अपनी तरह की पहली फिल्म होगी, जिसमें सस्पेंस, डकैती और थ्रिलर के मिश्रण से बनी एक अनूठी कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में निरहुआ के साथ संजय पांडेय, समर कात्यायन, अयाज खान, मुक्तेश्वर ओझा, राजेश तोमर और अमरीता पाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

हमार नाम बा कन्हैया अद्भुत- निरहुआ

इस फिल्म पर बात करते हुए अभिनेता निरहुआ ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में और अधिक सार्थक सिनेमा और संगीत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। हमार नाम बा कन्हैया की कहानी, संवाद और गाने अद्भुत होने जा रहे हैं।

यह फिल्म सार्थक सिनेमा के रूप में आएगी-निरहुआ

इस दौरान निरहुआ ने कहा कि हमार नाम बा कन्हैया भी एक सार्थक सिनेमा के रूप में दर्शकों के समक्ष होगी। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की पूरी यूनिट जी जान से अपना 100 प्रतिशत दे रही है। उन्होंने कहा कि, हम सभी उम्मीद करते हैं कि हमारी फिल्म बेहद अच्छी बनेगी और आप सभी लोग इसे बहुत सारा स्नेह और आशीर्वाद देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *