लुधियाना में गैस लीक से दहला ग्यासपुरा, 11 की मौत, पंजाब सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

लुधियाना: आज कई साल पहले भोपाल में गैस लीक काण्ड हुआ था। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी। आज भी इस हादसे को याद किया जाता है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मामला सानेवाल पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गांव ग्यासपुर का है।

एसएचओ इंदरजीत ने की सूर्या सामाचार से बातचीत

सानेवाल के एसएचओ इंदरजीत सिंह ने सूर्या समाचार से बातचीत करते हुए बताया कि इस मामले अभी तक की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि पूरी घटना का कारन सीवरेज की गैस का लीक होना हो सकता है। अभी मामले में जांच गंभीरता से की जा रही हैं। मामला एक रिहायशी इमारत में बने मिल्क बूथ के पास का है।

इन लोगों की हुई मौत

मृतकों में सौरव गोयल (35), उनकी पत्नी प्रीति (31) व मां कमलेश गोयल (60) और डॉ. कविलाश (40), उनकी पत्नी वर्षा (35), बेटी कल्पना (16) व दो बेटे अभय नारायण (13) और आर्यन नारायण (10) शामिल है। तीन अन्य मृतकों में नवनीत कुमार (39) व नीतू देवी (39) के अलावा एक और पुरुष है, जिसकी दोपहर तक पहचान नहीं हो पाई।

यह लोग हैं घायल

इनके अलावा कुल चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से गौरव गोयल (50) और नीतिन (40) का इलाज सिविल अस्पताल और राजेश कुमार (28) व रुबी देवी (29) का इलाज ओसवाल अस्पताल में चल रहा है।

मोके पर एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ खुला हुआ था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है।

सरकार ने कीमुआवजेकी घोषणा

पंजाब सरकार ने घटना पर दुःख जताया है। इस मामले में स्थानीय विधायक राजिंदर पाल कौर और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मरने वालों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार के मुआवजे की घोषणा की है और घायलों के सारे इलाज का खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी। यह जानकारी सूर्या समाचार से बातचीत करते हुए गियासपुर की विधायक राजिंदर पाल कौर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *