IPL History 18 Aprail 2008:क्रिकेट की दुनिया में आज का दिन बेहद खास हैं। 18 अप्रैल को दुनिया के सामने क्रिकेट की एक ऐसी लीग आई थी। जिसने पूरी दुनिया को दिवाना बना दिया। लोकप्रियता ऐसी कि हर किसी के सिर चढ़कर बोलती हैं। हम बात कर रहे हैं इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल (IPL) की। साल 2008 में 18 अप्रैल को इस लीग की शुरूआत हुई थी। लीग का पहला मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। पहले मैच में आरसीबी (RCB)और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)की टीम आमने-सामने थी।
मैक्कुलम ने खेली थी तूफानी पारी
बता दे कि पहले मैच में केकेआर (KKR) के ओपनर ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) ने महज 73 गेंदों में नाबाद 158 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। जिसे आज तक याद किया जाता हैं। इसके बाद कोलकाता के लिए सिर्फ एक ही शतक लगा है। जिसे मध्यक्रम के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने लगाया। मैक्कुलम के शतक की बदौलत उस शुरुआती मैच में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)को 140 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
राजस्थान ने जीता था पहला सीजन
गौरतलब है कि उस वक्त बेंगलुरु की कप्तानी राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) कर रहे थे। कीवी धुरंधर मैक्कुलम के बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके निकले थे और वह आईपीएल के पहले प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) थी। ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne)ने अपनी कप्तानी में राजस्थान टीम को यह खिताब जिताया था।