परिणीति और राघव के घर बजेगी शहनाई ? अब हार्डी संधु ने दी बधाई

लेखक- काजल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसपरिणीति चोपड़ाऔर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। परिणीति का नाम राघव चड्ढा संग रिलेशनशिप में जोड़ा जा रहा है। मुंबई में दोनों कई बार लंच और डिनर डेट पर भी स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद दोनों की रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में छा गई हैं।

परिणीति नहीं राजनीति की बात करिए-राघवचड्ढा

परिणीति और राघव के बीच क्या सच में कुछ चल रहा है इसका जवाब पत्रकारों ने उनसे खुद जानने की कोशिश की। इन दिनों एक वीडियो क्लीप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक जर्नलिस्ट जब राघव से पूछते हैं कि आप परिणीति के बारे में क्या कहेंगे ? इस पर आप नेता हस्ते हुए बोले आप परिणीति की नहीं राजनीति की बात करिए।

उप-राष्ट्रपति ने ली थी चुटकी

देश के राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राघव चड्ढ़ा से परिणीति मामले पर चुटकी ली थी। उन्होंने राज्यसभा में कहा था कि आप जरा थम जाइए, आप पहले से ही सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। इस पर सदन में बैठे विधायकों और नेता ने खूब ठहाके लगाए थे। राघव चड्ढ़ा भी मुस्कुराते हुए नजर आए थे।

आप नेता संजीव अरोड़ा ने दी बधाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढ़ा के बीच रिलेशनशिप की खबरें बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में तेजी से फैल रही हैं। इन खबरों को तब और हवा मिली जब आप पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों के रिश्तों को हार्दिक बधाई दी।

परिणीति राघव का नाम सुनकर मुस्कुराईं

हाल ही में परिणीति चोपड़ा का एक वीडीयो वायरल हुआ था, जिसमें वो एयरपोर्ट पर मौजूद थी। तभी जब पत्रकारों ने उनसे राघव चड्ढा के रिशतें पर सवाल पूछ तो परिणीति ने इसपर शरमा के मुस्कुराईं और बल्श करती हुई भी नज़र आई थी।

शादी की चल रही खबरें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की भी खबरें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार परिणीति और राघव के परिवार ने रोके की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसका मतलब है कि जल्द ही शादी की शहनाइयां बज सकती हैं। पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधु ने भी एक इटरव्यू में कंफर्म किया था कि परिणीति अपनी जिंदगी में सेटल होने जा रही हैं इस बात से वो बहुत खुश हूं और मैं परिणीति को गुड लक विश करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *