तरनतारन: पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा तरनतारन पर आज बीएसएफ को बड़े स्तर की सफलता हासिल हुई है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की और से भेजी गई लगभग 19 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। इससे पहले भी बड़े स्तर पर हथियार और हेरोइन बरामद की गई थी।
सर्च अभियान में पकड़ी खेप
इस बार दोनों ही खेपों को ड्रोन के माध्यम से नहीं भेजा गया। इसे फेंक कर सरहद पार करवाई गई, लेकिन सर्च के दौरान जवानों की नजर इन पर पड़ गई।BSF की तरफ से जारी की गई सूचना के आधार पर जवान अमृतसर के गांव दाओके में गश्त पर थे। सर्च के दौरान उन्हें फैंसिंग के पास दो जुराबें दिखीं। शक होने पर उन्हें खोला गया तो पाक तस्करों ने उसमें हेरोइन की खेप को बांध भारतीय सरहद में फेंका था।
दो पैकेट में थी खेप
जवानों ने खेप को जब्त कर लिया। दो जुराबों से जवानों ने दो पैकेट जब्त किए। जिनमें 1.700 किलोग्राम हेरोइन थी। वहीं एक 10 रुपए का पाकिस्तानी नोट भी बरामद किया गया है।
1 अन्य मामले में भी पकड़ी गई थी हेरोइन
दूसरी तरफ BSF के जवानों ने तरनतारन बॉर्डर से भी हेरोइन की खेप को जब्त किया गया है। यहां भी खेप को फेंक कर सरहद पार करवाई गई थी। पीले पैकेट में फेंकी गई खेप को जब खोला गया तो उसमें से 1 किलोग्राम का पैकेट जवानों ने जब्त किया। यह खेप तरनतारन के सरहदी गांव कलश हवेलिया से बरामद की गई है।