Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, कोर्ट बोला- ‘जांच को कर सकते हैं प्रभावित’

Delhi Liquor Scam: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को कोर्ट से झटका लगा है। सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले(Liquor Scam)में जेल में बंद है। अब वह ऊपरी अदालत में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देंगे।

26 फरवरी को गिरफ्तार हुए सिसोदिया

बता दे कि, नई शराब नीति (New Excise Policy) में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई (CBI) ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई (CBI) ने पहले मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

तिहाड़ जेल में बंद है सिसोदिया

इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में लंबी पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया।

बता दे कि, कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्पेशल जज एमके नागपाल ने 24 मार्च को जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने अब जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि अभी अगर मनीष सिसोदिया को जमानत दी जाती है तो जांच को प्रभावित कर सकते है और सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगे हैं। अभी सिसोदिया की भूमिका के बारे में जांच अभी पूरी नहीं हुई है,ऐसे में अभी इस स्टेज पर सिसोदिया को जमानत पर नहीं छोड़ा जा सकता। इससे पूरा केस प्रभावित हो सकता है और जांच में बाधा पड़ सकती है। सिसोदिया के अलावा सह आरोपियों के खिलाफ भी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *