नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से आज सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई। जहांशास्त्री पार्क में एक ही परिवार के6 लोगों मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यमॉस्किटो कॉइल जलाकर सो रहे थे जिसकी वजह से इन सभी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
धुएं के दम घुटने से हुई मौत
डीसीपी उत्तर पूर्व ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शास्त्री इलाके में स्थित ये परिवार गुरुवार रात में अपने घर में मच्छर से बचने के लिएमॉस्किटो कॉइल जलाकर सो रहा था। जिससे निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड सांस के साथ शरीर में प्रवेश कर गई जिसके कारण सभी 6 सदस्यों दम घुटा और उनकी मौत हो गई।