नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार श्रीकांत ओडेला (नानी) की फिल्म दसरा ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया है। ओपनिंग डे पर सिनेमाघरों में दर्शकों को भारी भीड़ उमड़ी। सोशल मीडिया पर फिल्म को जबरदस्त रीव्यू मिल रहे हैं। बता दें नानी की ये पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। जिसकी कहानी सिंगरेनी कोल माइन्स पर आधारित है। फिल्म में श्रीकांत यानी नानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ऑडियंस का जमकर मनोरंजन कर रही है।
ओपनिंग डे पर शानदार शुरूआत
30 मार्च रामनवमी के दिन रिलीज हुई दसरा का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अपने फैंस को खूब इंटरटेन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार दसरा के पहले दिन का कलेक्शन 17 करोड के पार हैं। ये सभी भाषाओं को मिलाकर सामने आए आंकड़े हैं। अगर हिंदी भाषा में कमाई की बात करें तो फिल्म ने 6.78 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इन आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि दसरा अपने पहले वीकेंड में शानदार कलेक्शन करेगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। दसरा ब्लॉकस्टार फिल्म साबित होती हुई नजर आ रही है।