Delh iBudget 2023: मंगलवार को दिल्ली के बजट को लेकर चल रही रस्साकशी खत्म हो गई। गृह मंत्रालय (MHA) ने दिल्ली बजट को मंजूरी दे दी है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने विज्ञापन समेत तीन मुद्दों पर दिल्ली सरकार (Delhi Government) से जवाब मांगा था। जिसका दिल्ली सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद बजट को केन्द्र ने अप्रूव नहीं किया।
गुंडागर्दी पर उतरा केन्द्र- अरविंद केजरीवाल
सदन में चर्चा के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि आज तक भारत के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी सरकार का बजट रोक लिया गया हो लेकिन, पहली बार ऐसा हो रहा है। केन्द्र सरकार (Centra Government) के बजट पर लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार और तथ्यहीन है। यह सरासर केन्द्र सरकार की गुंडागर्दी है।
केन्द्र में बैठी अनपढ़ों की जमात- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गृह मंत्रालय की आपत्तियों को लेकर कहा- बजट में बुनियादी ढांचे के लिए 20 हजार करोड़ आवंटित किए गए थे, विज्ञापन के लिए 500 करोड़। हमने कभी नहीं सुना कि 500 करोड़ 20 हजार करोड़ से अधिक है। केंद्र सरकार ने नीचे से ऊपर तक अनपढ़ों की जमात बैठा रखी है। दिल्ली का बजट अब विधानसभा में बुधवार को पेश किया जाएगा।
इतना ही नहीं, इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को एक चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी आप दिल्ली के लोगों से क्यों नाराज है। कृपया बजट क मत रोकिए। देश के इतिहास में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि केन्द्र सरकार ने किसी राज्य का बजट रोक लिया हो। यह 75 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा है। सीधे तौर पर यह केन्द्र तानाशाही कर रहा है।
दिल्ली बजट को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना (LG VK Saxena) कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि (LG) वीके सक्सेना ने बजट पास कर कुछ नोट्स जोड़कर उसे 9 मार्च को दिल्ली सरकार के पास भेज दिया था। दिल्ली सरकार ने फिर इसे राष्ट्रपति से अप्रूव कराने के लिए गृह मंत्रालय को भेजा था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है।