Haryana: बजट चर्चा में बोले सीएम मनोहर लाल, ‘700 सुझावों में से 68 को किया शामिल…पढ़िए पल-पल का अपडेट

Haryana Budget 2023:हरियाणा विधानसभा बजट का दूसरा सत्र जारी है। मंगलवार को बजट चर्चा के दौरान सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। बजट पर बोलते हुए कहा कि बजट पर 700 सुझाव आए थे, 68 सुझावों को हमने बजट में शामिल किया। बहुत से सुझाव अच्छे थे, बहुत से दूरगामी थे। हमने प्रदेश के उन्नत विकास के लिए बजट को तैयार किया।

सीएम ने बोलते हुए कहा कि हमने बीपीएल (BPL)परिवारों का स्तर बढ़ाया है। आगे के कार्यकाल में भी हरियाणा सरकार (Haryana Government) गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के स्तर को बढ़ाने का काम करती रहेगी। जिससे गरीब वर्ग को लगातार सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

हरियाणा प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करने की मांग को लेकर सीएम ने जवाब दिया कि 1225 करोड़ न्यू पेंशन स्कीम (NPS) में जा रहा है। साल 2037-38 तक (OPS) और (NPS) का जो वित्तीय बहार है वो केंद्र का खत्म हो जाएगा। सीएम ने कहा देशभर के ज्यादा प्रांत में (NPS) लागू है लेकिन कुछ राज्यों में चुनावी फ़ायदे के लिए (OPS) शुरू की गई। 10 हज़ार करोड़ रुपएसाल का (NPS) में अगले सालों में जाने वाला है।

बीपीएल (BPL) कार्डों को लेकर सीएम ने कहा कि गरीब परिवारों को बीपीएल में जोड़े रखना नहीं है बल्कि उनकी आय बढ़ाकर उनको आगे बढ़ाना है। इसके लिए सरकार तत्परता के साथ कटिबद्ध होकर काम कर रही है। जिससे प्रदेश में हर वर्ग का समान विकास हो सके।

इसके अलावा चर्चा में सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने घोषणा करते हुए बालसमंद में बनने वाले गर्ल्ज कॉलेज का नाम स्वर्गीय भजन लाल (Late Bhajan Lal) के नाम से होगा। जिससे हमेशा स्वर्गीय भजन लाल के द्वारा प्रदेश हित में दिए गए योगदान को याद रखा जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में 4 हज़ार नए प्ले-वे स्कूल खोले जाएंगे।

चर्चा के दौरान बोलते हुए प्रदेश के मुखिया ने लोकल सेल्फ गवर्मेंट को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसकी एक निश्चित राशि होती है जो स्टेट उन्हें अनुदान देता है। इनका अपना एक अलग बजट होता है। सीएम ने इसको लेकर बताया कि फरीदाबाद में 350 करोड़ एफडी और 300 करोड़ बैंकों में जमा है। लोकल ऑडिट के हिसाब से एक भी पैसा कहीं गया होगा तो आ जाएगा। सरकार एक भी पैसे को इधर से उधर नहीं कर सकती है। इसके अलावा सोनीपत में 6 सालों में 841 करोड़ रुपए गया है।

कांग्रेसी विधायक रघुबीर कादियान (Raghubeer Kadiyan)ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मनोहर सरकार में खास लोग ही टेंडर भरते हैं। जिसका जवाब देते हुए सीएम ने कहा अगर ऐसा कोई मामला सामने आया है तो लिखित में दीजिए उस पर तुरंत कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।

पूर्व की सरकारों पर हमला बोलेत हुए सीएम ने कहा पहले खास को बुलाकर टेंडर दिया जाता था अब नहीं। बीजेपी सरकार ने प्रदेश में पारदर्शिता लाने के लिए सिस्टम को बदला है। जिसका परिणाम आज प्रदेश देख रहा है। आज प्रदेश में बिना भेदभाव समान रूप से कार्य होते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत मजबूत है।

वहीं, डिप्टी सीएम (Dushyant Chautala)ने कांग्रेस विधायक को जवाब देते हुए कहा हरियाणा इंजीनियरिंग पोर्टल (Haryana Engineering Portal) के माध्यम से टेंडर होते हैं। अगर कोई टेंडर ऑनलाइन से बाहर जाकर हुआ तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सदन में विपक्ष केवल आरोप लगा रहा है लेकिन कोई तथ्य उनके पास नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *