श्रद्धा हत्याकांड की तरह एक और मामला आया सामने, पुलिस ने शव की बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली में एक और श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। हालाँकि अभी मामले की जांच जारी है लेकिन यहाँ भी लड़की की हत्या का पैटर्न एक जैसा ही है। पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है।

आरोपी की हुई पहचान

आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर हुई है। आरोपी लड़के से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की की हत्या के बाद लाश को ढाबे के फ्रिज में छिपाया था। पुलिस ने लड़की की लाश को फ्रिज से बरामद कर लिया है।

कश्मीरी गेट के पास की गई हत्या

लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर की गई। इसके बाद आरोपी ने लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में फ्रीजर में छिपा दिया। आरोपी लड़के की उम्र 26साल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इसी तरह हुई थी श्रद्धा की हत्या

इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी। आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे।

यह है पूरा मामला

अब इस मामले में सबसे बड़ा पहला ये है कि आरोपी ने सुबह तो अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और फिर उसी शाम घरवालों के कहने पर दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। पूछताछ के दौरान खुद आरोपी साहिल ने बताया कि उसने निक्की की हत्या 10 फरवरी को दिल्ली के ISBT के पास कार में गला दबाकर कर दी थी, हत्या करने के बाद वो लाश को लेकर गाड़ी में घूमता रहा, फिर उसने एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *