दिल्ली: भारत में क्रिकेट के करोड़ो चाहने वाले है इसके लिए लोगों में गजब की दिवानगी है। क्रिकेट के प्रति भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 14 साल की एक लड़की का वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें वो मैदान में चौकों और छक्कों की बारिश करती हुई नजर आ रही है। क्रिकेट फैंस मूमल को सूर्यकुमार यादव फीमेल वर्जन कहकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
यह वीडियो राजस्थान के बाड़मेर से कक्षा 8 में पढ़ने वाली बच्ची मूमल मेहर का है। मूमल रेतीली पिच के चारों ओर बिल्कुल सूर्यकुमार यादव की तरह 360 डिग्री शॉट्स खेलती हुई नजर आ रही हैं। उनकी बल्लेबाजी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर हर कोई उनकी बल्लेबाजों का मुरीद हो गया हैं।
हेलीकॉप्टर शॉट्स लगाने में एक्सपर्ट
शिव शेरपुरा कानासर गांव की ये प्रतिभाशाली बेटी एक किसान परिवार से है। वो स्कूल में क्रिकेट खेलेने के दौरान ये हवाई शॉट्स खेलते हुए नजर आ रही हैं। मूमल हेलीकॉप्टर शॉट्स लगाने में भी एक्सपर्ट दिख रही हैं। उनकी बल्लेबाजी ऐसी है जैसे कोई इंटरनेशल खिलाड़ी खेल रहा हो। वो हुबहु सूर्यकुमार यादव की तरह गेंद की धुनाई कर रही हैं।
सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ
इस छोटी उम्र की बड़ी खिलाड़ी की तारीफ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी की है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसके कैप्शन में सचिन ने लिखा, कल ही तो ऑक्शन हुआ… और आज मैच भी शुरू? क्या बात है। तुम्हारी बल्लेबाजी को देखकर बहुत मजा आया।
Kal hi toh auction hua.. aur aaj match bhi shuru? Kya baat hai. Really enjoyed your batting. #CricketTwitter #WPL @wplt20
(Via Whatsapp) pic.twitter.com/pxWcj1I6t6
Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 14, 2023
दरअसल सोमवार को वूमेन्स आईपीएल के लिए ऑक्शन की प्रकिया हुई। जिसमें भारतीय टीम की खिलाड़ियों समेत विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाईजी टीमों ने खरीदा। इसी को जोड़कर सचिन ने मूमलमेहर के बल्लेबाजी की तारीफ की है।
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी मूमल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मैदान के चारों ओर उनके हवाई शॉट्स देखकर क्रिकेट के फैंस को काफी खुशी हो रही है। वाकई इस टैलेंटेड बच्ची ने अपनी शानदार बैटिंग से सबका दिल जीत लिया है।