नई दिल्ली: अब तक सभी ने देखा कि अडानी के मामले में भाजपा और केंद्र सरकार ने चुप्पी साध रखी थी। विपक्ष हर जगह सरकार पर हमलावर हो रहा था। आज एक समाचार एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में अमित शाह ने कांग्रेस को जवाब दिया है। उन्होंने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि इस पर कोई कमेंट करना सही नहीं होगा, क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है। लेकिन इतना जरूर कहा कि इसमें BJP के लिए छिपाने जैसी कोई बात नहीं है और न ही डरने की जरूरत है।
2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, फिर एक बार @narendramodi जी प्रधानमंत्री बनेंगे…पूरा देश मोदी जी के साथ आगे बढ़ रहा है। pic.twitter.com/uZamgM8Qxh
Amit Shah (@AmitShah) February 14, 2023
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की रिपोर्ट पर उठाये थे सवाल
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद राहुल गांधी समेत विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर अडाणी का बचाव करने के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर संसद से सड़क तक प्रदर्शन भी किया है।
2002 से पीछे पड़ा है विपक्ष
केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है, इन आरोपों पर अमित शाह ने कहा- कांग्रेस कोर्ट क्यों नहीं जाते? जब पेगासस का मुद्दा उठाया गया था तो मैंने कहा था कि सबूत के साथ कोर्ट जाओ, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वे 2002 से मोदी के पीछे हैं।
नॉर्थईस्ट में कम की मन की दूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने 8 साल में 51 बार पूर्वोत्तर का दौरा करके मन की दूरी को हटाया है। हमने चलो पलटाई का नारा त्रिपुरा की स्थिति बदलने के लिए दिया था और आज हालात बदल दिए। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी साथ आए हैं, वे मान चुके हैं कि अकेले भाजपा को नहीं हरा सकते।