Surendran K Pattel: अमेरिका में जज बने सुरेंद्रन का कैसा रहा सफर…यहां जानें

केरल: मोदी सरकार के आने से हमारे भारत के नाम का गुणगान दुनिया तो करती ही है इसके साथ ही दुनिया के कोने-कोने में भारत की धरती पर जन्में भारतीय भी अपना रुतबा कायम कर रहे हैं। हाल ही में भारत मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने इसके अन्य कई जगहों पर भी भारतीय मूल के लाल भारत का नाम रौशन कर रहे हैं इस बीच सुरेंद्रन पटेल (Surendran K Pattel) अमेरिका में जज बने हैं जो कि भारतीय मूल के ही हैं। वह टेक्सास के फोर्ट बेंड काउंटी में 240वें ज्यूडिशियल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज (Judicial District Court judge in Texas) बने हैं।

चुनौतियां बचपन से ही शुरू हो गई थीं

भारत के लिए इतनी बड़ी कामयाबी पर जाहिर सी बात है मीडियाकर्मी सुरेंद्रन पटेल के पास उनका संघर्ष और उनकी कामयाबी के पीछे की वजह जानने पहुंचे जहां उनके बयानों से पता चला कि उनका अमेरिका में जज बनने का सफर इतना आसान नहीं रहा है। इस सवाल का जवाब देते हुए पटेल कहते हैं, मुझे लगता है कि हर यात्रा के अपने उतार-चढ़ाव होते हैं। मेरे मामले में चुनौतियां बचपन से ही शुरू हो गई थीं और उनमें से कुछ आज भी जारी हैं।

केरल में जन्में हैं सुरेंद्रन

केरल (Kerala) के एक सुदूर गांव बलाल (Balal) में जन्में पटेल अपनी शिक्षा के बारे में बताते हैं कि मैंने कक्षी प्रथम से 10वीं तक की पढ़ाई एक खराब स्थिति वाले हाई स्कूल से की है। पिछले महीने जब मैं उस स्कूल में गया, तो देखा कि स्कूल की स्थिति कमोबेश वैसी ही बनी हुई है। मेरे समय में वहां हर वर्ग के बच्चे पढ़ते थे लेकिन अब वह आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के बच्चों का एक स्कूल बन गया है।

हम 5 बहन-भाई थे- सुरेंद्रन
हम पांच भाई-बहन थे। जब मैं 13 साल का था तब हमने अपनी सबसे बड़ी बहन को खो दिया था। वह एक सदमा था और अब भी मुझे परेशान करता है। मेरा मानना है कि उस मामले में न्याय नहीं हुआ। मेरे माता-पिता दिहाड़ी मजदूर थे। मेरी बहनें बीड़ी बनाने का काम करती थीं। जब मैं कक्षा 9 में था तब मैंने अपनी बहन की मदद करना शुरू किया। सुबह के समय मैं पास के एक किराने की दुकान में काम करता था और रात में मैं बीड़ी बनाता था। मेरे माता-पिता ने मुझसे कभी कोई अपेक्षा नहीं की; उन्होंने मुझे कभी किसी विशेष स्कूल में जाने या परीक्षा की तैयारी करने के लिए बाध्य नहीं किया।

दोस्तों ने की थी आर्थिक मदद

पटेल ने कानून की पढ़ाई के लिए एलएलबी में एडमिशन तो ले लिया था। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह रेगुलर क्लास ले सके। एलएलबी के पहले साल में कुछ दोस्तों ने उनकी आर्थिक मदद की लेकिन उन्हें यह ठीक नहीं लग रहा था। पटेल ने अपने आर्थिक बोझ को कम करने के लिए एक प्रसिद्ध होटल में हाउसकीपिंग बॉय का काम शुरू कर दिया। वह कहते हैं, मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक क्लास में प्रजेंट रहना था। क्साल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होती थी। लेकिन मुझे 2 बजे से 11 बजे तक काम करने जाना होता था। इस वजह से दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी कक्षा में रहना मेरे लिए संभव नहीं था। लेकिन फिर मैं अपने आप सीखने में सक्षम हो गया और मैंने अपेक्षाकृत अच्छे अंकों के साथ ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की।

सीनियर ने जगाया विश्वास

पटेल बताते हैं, ग्रेजुएशन करने के बाद मैंने एक वकील के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। होसुर बार में एक वकील के रूप में प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। मेरे सीनियर ने मुझमें विश्वास जगाया। मैं वहां दस साल तक रहा और वह अनुभव मेरे भविष्य के सभी प्रयासों में बहुत महत्वपूर्ण था। इसके बाद मैंदिल्लीरहकर प्रैक्टिस करने लगा।

अमेरिका में नौकरी करने का पत्नी को था सपना

पटेल बताते हैं, अमेरिका (USA) में काम करना मेरी पत्नी का सपना था और ऐसा हुआ कि उसे यहां नौकरी मिल गई। मैं इस फैसले का बहुत समर्थक था और चाहता था कि वह अपने पेशे में फले-फूले। हमने अमेरिका आने और ग्रीन कार्ड हासिल करने का फैसला किया।सुप्रीम कोर्टमें मेरा आखिरी केस 13 अक्टूबर, 2007 को था। अगले ही दिन हमने अमेरिका की फ्लाइट ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *