मुंबई:एक कहावत अक्सर सुनी जाती है कर भला तो हो भला फिर कहा तो ये भी जा सकता है कि कर बुरा तो हो बुराये कहावत ठीक बैठती है महाराष्ट्र में घटी एक घटना पर। दरअसल, एक एक शख्स ने आपसी विवाद के बाद अपने दोस्त की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने पहुंचा था। शव को ठिकाने लगाने के दौरान उसका पैर फिसला और 150 फिट नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि उसका साथी जो लाश को ठिकाने लगाने में उसकी मदद कर रहा था वो अपने भाग्यवश बच गया।
पैसे को लेकर विवाद में की दोस्त की हत्या
मामला महाराष्ट्र की है जहां पैसों के विवाद के बाद आरोपी और मृतक भाऊसो माने और उसके सहयोगी तुषार पवार (28) ने पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार को सुशांत खिलारे (30) की हत्या कर दी थी। तीनों सतारा के कराड के रहने वाले हैं। खिलारे के शव को ठिकाने लगाने के लिए माने और पवार एक कार में 400 किमी दूर अंबोली घाट गए थे। घाट पर माने ने अपना संतुलन खो दिया और शव के साथ गिर गया और हादसे में उसकी मौत हो गई।
आरोपी तुषार ने दी परिवार को जानकारी
हालांकि इस वाकये में उसका सहयोगी भाग्यशाली रहा। जिसे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद घबराए आरोपी तुषार पवार ने परिवार को फोन कर जानकारी दी। घटना की जानकारी तब हुई जब एक स्थानीय व्यक्ति ने मंगलवार को शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी। सब-इंस्पेक्टर अमित गोटे के साथ बचावकर्मियों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। दोनो शव एक-दूसरे से लगभग 10 फीट, 150 फीट नीचे पड़े मिले।
घटना वाली जगह शवों को फेंकने के लिए है बदनाम
सावंतवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, अम्बोली घाट में राज्य भर में सबसे अधिक बारिश होती है। एक दौर में यह जगह शवों को फेंके जाने के लिए बदनाम थी। पिछले तीन सालों की बात करें तो इस क्षेत्र में दो और शव फेंके गए थे। तब से एक पर्यटकों के आगमन मार्ग पर कई सीसीटीवी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर एफ बी मेंगडे ने कहा, हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। तीनों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी और फिर तय करेंगे कि प्राथमिकी दर्ज की जाए या नहीं। सिंधुदुर्ग के एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल ने कहा, प्रथम दृष्टया हत्या की वजह पैसों का मामला लग रहा है।