Ind vs NZ 3rd T20: तीसरे मैच में दिग्गज विराट कोहली और मैक्कुलम को पीछे छोड़ देंगे सूर्या

Ind vs NZ 3rd T20:भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज बराबरी पर है। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाना है। अनिश्चितताओं से भरे इस खेल में मैच दर मैच नए कीर्तिमान स्थापित होते हैं और नए रिकॉर्ड बन जाते हैं।

अब ऐसा ही तीसरे मैच में होने वाला है। जहां पर भारत के टी-20 नंबर वन बल्लेबाज एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और कीवी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) को पीछे छोड़ देंगे। सूर्य के फैन्स की इस निगाहें टिकी हुई है।

विराट और मैक्कुलम को पीछे छोड़ देंगे सूर्या !

जानकारी के लिए बता दे कि, सूर्या अभी दोनों टीमों के बीच इस टी-20सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सीरीज के तीसरे मैच में सूर्या अगर कुछ और रन बना लेते हैं तो फिर वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20मैचों में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in T20) बनाने के मामलें में विराट और मैक्कुलम से भी आगे निकल जाएंगे।

सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन

रविवार को लखनऊ (Lucknow)के इकाना स्टेडियम (Ikana Stadium) में खेले गए दूसरे टी20में सूर्या ने 31गेंदों पर 26रनों की नाबाद पारी खेली और पहले टी-20में भी 47रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, दूसरे मैच को सूर्या जीता नहीं पाए थे।

52 की औसत से बनाए 260 रन

आईसीसी टी20रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 52की शानदार औसत और 151से अधिक स्ट्राइक रेट से 260रन बनाए हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए टी-20मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव फिलहाल 10वें नंबर पर है।

अहमदाबाद (Ahmedabad T20)मैच में 1रन बनाते ही टी20मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मैक्कुलमको पीछे छोड़कर 9वें नंबर पर आ जाएंगे। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड का पूर्व ओपनर अभी 261रनों के साथ 9वें स्थान पर हैं।

51 रन बनाते ही विराट को पीछे छोड़ देंगे सूर्या

इसके अलावा भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli)को पीछे छोड़ने के लिए सूर्यकुमार को 51 रनों की और जरूरत है। कोहली भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैचों में 311 रनों के साथ 8वें पायदान पर हैं। कीवी टीम के टिम सेफर्ट (Tim Sefert)322 रनों से साथ 7वें स्थान पर है जबकि केएल राहुल (KL Rahul)छठे स्थान पर है।

चलिए, अब आपको आंकड़ों के जरिए दोनों टीमों के बल्लेबाजों का रिकॉर्ड बताते हैं।

रोहित शर्मा- 511रन

कॉलिन मुनरो- 426रन

केन विलियमसन- 419रन

मार्टिन गप्टिल- 380रन

रॉस टेलर- 349रन

केएल राहुल- 322रन

टिम सेफर्ट- 322रन

विराट कोहली- 311रन

ब्रेंडन मैक्कुलम- 261रन

सूर्यकुमार यादव- 260 रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *