अमित शाह जन उत्थान रैली कल, गृह मंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर यह बोले सीएम मनोहर लाल

सोनीपत: आज सोनीपत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंत्योदय परिवार योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।

रैली को लेकर सीएम का बयान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गृह मंत्री अमित शाह की जन उत्थान रैली पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात देश के गृहमंत्री ने हरियाणा में रैली रखने का समय हमें दिया।

कल दोपहर हरियाणा पहुंचेंगे शाह

कल दोपहर बाद अमित शाह रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से सभी खुश हैं। हरियाणा में योजनाओं को केवल पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचाया जा रहा है। अयोग्य जनता को हमारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है इससे वह दुखी हैं। पहले की सरकारों में लोग गलत ढंग से योजनाओं का लाभ उठाते रहे हैं।

32000 परिवारों से की बातचीत

सीएम ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से केवल पात्र लोगों को ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज मैंने 32000 परिवारों से जिन को लाभ मिल रहा है उनसे बातचीत की है। हर गरीब परिवार को ₹10000का लाभ योजनाओं से मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए हमेशा से तैयार है।

2024 में रैली का प्रभाव जरूर होगा

सीएम मनोहर लाला ने बताया कि 2024 में रैली का प्रभाव जरूर होगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह कल रैली में केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं को हरियाणा की जनता के सामने रखेंगे। ई टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल को लेकर सरपंचों के विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों व्यवस्थाओं का कारण अभी तक कोई भी नहीं बता पाया है। जो लोग विरोध का कारण बताते हैं वह दबी जुबान से बताते हैं और उनके चेहरे शर्म से झुक जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *