कैलिफोर्निया: अमेरिका में फिर से फायरिंग का मामला सामने आया है। इससे पहले भी 3 से 4 मामले अमेरिका में इस तरह की फायरिंग के सामने आ चुके हैं। इस बार यह मामला अमेरिका में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स से सामने आया है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई।
इस महीने में चौथी घटना
शनिवार को फायरिंग में 3लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बैनेडिक्ट कैनियोन इलाके की स्ट्रीट पर हुई है। मारे गए लोगों के शव वाहन में मिले हैं जबकि घायल बाहर थे। कैलिफोर्निया में इस महीने फायरिंग की यह चौथी घटना है।
20 अप्रैल को स्कूल में हुई थी घटना
टेक्सास स्थित एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया था। हमलावर ने स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें 18 बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं शिक्षक समेत 3 लोगों की जान गई थी। टेक्सास राज्य के सीनेटर ने बताया था कि इस घटना में कुल 21 लोगों की जान जा चुकी थी।
18 साल के हमलावर ने वारदात को दिया था अंजाम
टेक्सास के जिस प्राथमिक स्कूल में फायरिंग की दिल दहला देने वाली वारदात हुई उसका नाम रॉब एलिमेंट्री स्कूल है। हमलावर 18 साल का युवक था जिसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर स्कूल के 18 मासूम छात्रों और टीचर समेत 3 लोगों की जान ले ली थी। टेक्सास राज्य के सीनेटर ने ये जानकारी दी थी। वहीं टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मार गिराया गया था।