Ganga Vilas Cruise: गंगा विलास क्रूज के फंसने की खबर खारिज…20 जनवरी को पहुंचेगा मुंगेर के बबुआ घाट

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा के लिए गंगा विलास क्रूज बनारस से विदेशी मेहमानों को लेकर निकल चुका है। बीते सोमवार को खबर सामने आई थी कि डोरीगंज क्षेत्र के पास गंगा में पानी की कमी के कारण फंस गया। सरकार ने अब यह कहते हुए दावे को खारिज कर दिया है। अब खबर यह है कि गंगा विलास क्रूज20 जनवरी की सुबह 8.45 बजे यह मुंगेर जिले के बबुआ घाट पर पहुंचने वाला है।

पर्यटकों ने की अनुभव बताते हुए अपनी खुशी जाहिर

प्रेस सूचना ब्यूरोकी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूरी यात्रा के दौरान, जल स्तर पूरी तरह से बनाए रखा गया था। पर्यटकों ने इस दौरे को अनोखा और जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की। क्रूज पटना पहुंच गया है और बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ पहुंचने के लिए 51 दिनों में लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए अपनी आगे की यात्रा जारी रखेगा।

जर्मनी और स्विट्जरलैंड के सैलानी हैं सवार

इस क्रूज पर जर्मनी और स्विट्जरलैंड के सैलानी सवार हैं, जो गंगा विलास क्रूज से भारत की यात्रा कर रहे हैं। यह क्रूज बनारस से चलने के बाद गाजीपुर और फिर सीधे बिहार के बक्सर पहुंचा। अब यह बिहार के छपरा जिला के डेरीगंज होते हुए पटना के रास्ते 20 जनवरी यानी शुक्रवार की सुबह मुंगेर के बबुआ घाट पहुंचेगी।

गौरतलब है कि इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वर्चुअल के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गंगा विलास क्रूज की यह यात्रा कई मायनो में अपने आप में अनूठा है। अनूठा इसलिए कि यह क्रूज नदी में 3200 किलोमीटर की लंबी यात्रा करेगा। जो न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि आंतरिक ट्रांसपोर्टेशन के रास्ते का भी मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *