नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय खुद को टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर काफी मायूस नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे बोर्ड से उस तरह का सपोर्ट नही मिला जैसा कि वीरेंद्र सहवाग को मिला था।
भारत में क्रिकेट को खेलने और देखने वाले करोड़ो प्रशसंक हैं। इस खेल को प्रोफेशनली खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है कि वो एक दिन भारतीय टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करे। खासकर उसे टेस्ट टीम की जर्सी पहनने का मौका जरूर मिले। कुछ खिलाड़ियों का ये सपना पूरा भी होता है लेकिन वो लंबे समय तक टीम का हिस्सा नहीं बन पाते। ऐसे ही एक खिलाड़ी है मुरली विजय जिन्हें इंटरनेशनल मंच पर ज्यादा मौके नही मिले।
सहवाग जैसा नहीं मिला सपोर्ट- मुरली विजय
सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने हाल ही में स्पोर्टस्टार से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो मुझे जानबूझकर वीरेंद्र सहवाग जैसी खेलने की आजादी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सहवाग को अपनी जिंदगी में जो मिला वह मुझे नहीं। इस दौरान मुरली विजय ने कहा कि, अगर मुझे भी सहवाग कीतरह समर्थन मिलता तो मैं भी कुछ नया करने की कोशिश कर सकता था।
सहवाग जैसा कोई और नहीं खेल सकता-विजय
इस दौरान मुरली विजय ने कहा कि, मुझे लगता है कि सहवाग जैसा कोई और नहीं खेल सकता था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया वह अद्भुत था। अलग… वह कुछ और ही हैं, जिन्हें मैंने विजुअली देखा है। मुझे उनके साथ बातचीत करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने अपना मंत्र इतना सरल रखा- गेंद को देखो और मारो।
इंग्लैंड में 2014 में बनाया सबसे अधिक रन
क्रिकेट करियर में मुरली विजय के लिए एक समय ऐसा भी तब जब वो टेस्ट टीम के रेगुलर मेंबर थे। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर साल 2014 में टेस्ट सीरीज के दौरान 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े थे। जिसमें से उनकी 2 पारी तो ऐसी रही थी जिसमें वो नर्वस नाइनटीज का शिकार होकर शतक से चूक गए थे। उन्होंने उस दौरान नॉटिंघम में 146, लॉर्ड्स में 95, एडिलेड में 99, मेलबर्न में 68 और ब्रिस्बेन में 144 रन की शतकीय पारी खेली थी।
मुरली ने टेस्ट में लगाए हैं 12 शतक
मुरली विजय ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत में जब कोई खिलाड़ी 30 साल का हो जाता है तो उसे 80 साल का बुजुर्ग समझकर नजर अंदाज किया जाने लगता है। बता दें मुरली विजय साल 2018 के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। मुरली विजय ने भारत की तरफ से 61 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 12 शतक दर्ज हैँ।