E-Shram Card Scheme: अब तक 28 करोड़ मजदूरों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

E-Shram Card Scheme: केंद्र सरकार देश में गरीब और मजदूर वर्ग के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है। इसी में से एक ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) योजना, जिसका उद्देश्य गरीब तबके को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। 26 अगस्त 2022 में लॉन्च हुई इस योजना में दिसंबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या 28 करोड़ के पार चली गई। श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिलता है।

किसे मिलेगा लाभ?

बता दे कि, इस योजना के तहत सरकार ने असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसका मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है। अगर कोई श्रमिक सरकार की किसी अन्य पेंशन स्कीम का फायदा ले रहा हो तो वह इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकते।

2 लाख तक का बीमा

ई-श्रम पोर्टल से जुड़ने वाले श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत 2लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिलता है। इस बीमे के लिए किसी तरह के प्रीमियम की जरूरत नहीं होती। अगर किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वह पूरी तरह से दिव्यांग हो जाता है, तो 2लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है। वहीं, आंशिक रूप से दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये का बीमा मिलता है।

आधार कार्ड जरूरी

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाने के लिए श्रमिक के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट का होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही उसका आधार कार्ड चालू मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। अगर आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो सीएससी (CSC) केंद्र से संपर्क कर सकते हैं और बॉयोमैट्रिक माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

Step -1ई-श्रम कार्ड के सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step -2रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पेज ओपन करें।

Step -3 ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

Step -4आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर डालना होगा और कैप्चा कोड डालें।

Step -5 Send OTP पर क्लिक करें।

Step -6 OTP दर्ज करें और फिर ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

Step -7 व्यक्तिगत, शैक्षिक और बैंक डिटेल दर्ज करें।

और आपका ई-श्रम कार्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *