Pathan Movie: दर्शकों का इंतजार अब खत्म…फिल्म पठान की रिलीज डेट जारी

नई दिल्ली: जब से फिल्म पठानका गाना बेशरम रंगसुर्खियों में आया है तब से दर्शक बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। भले ही फिल्म के गाने का विरोध हिंदू संगठन और अन्य लोग कर रहे हैं लेकिन फिल्म कब आएगी और क्या है इस फिल्म में कहानी?, दर्शकों को इस इंतजार की घड़ी अब खत्म हुई। जी हां, आपको बता दें कि फिल्म पठान की रिलीज डेट आ चुकी है।

तीन भाषाओं में किया जाएगा रिलीज

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्शके मुताबिक, फिल्म पठानको 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सबसे खास बात ये है कि इसे एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु के फैंस भी किंग खान के पठान के ट्रेलर का आनंद ले सकेंगे।

विलेन की भूमिका में नजर आएंगे अब्राहम

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार जॉन अब्राहम विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। शाह रुख खान और जॉन अब्राहम के बीच फिल्म में जबरदस्त एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि पहली बार जॉन अब्राहम, शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण का ट्रायो देखने को मिलेगा।

पठान एक जासूसी फिल्म है

रिलीज होने से पहले फिल्म पठानके परिचय में आपको बताते चले कि यह एक आगामी 2023 भारतीय हिंदी भाषा की जासूसी फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है और आदित्य चोपड़ा द्वारा उनके बैनरयश राज फिल्म्स के तहत निर्मित किया गया है।यह यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी परियोजना है।

गौरतलब है कि बाकी अन्य फिल्मों की तरह फिल्म पठान भी विवादों से दूर न रह सकी और जैसे ही इस फिल्म का पहला गाना दर्शकों के सामने आया सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की मोनिकिनी चर्चा का विषय बन गई और मध्य प्रदेश से लेकर इंदौर और महाराष्ट्र तक शाह रुख खान की फिल्म और गाने का विरोध हुआ। सेंसर बोर्ड की तरफ से भी मेकर्स को गाने और फिल्म के सीन्स में बदलाव करके गुरुवार तक सीबीएफसी के सामने प्रेजेंट करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *