नई दिल्ली: दिल्ली में 9 दिन का विराम लेने के बाद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे।लेकिन उनके पूरे दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से सबसे अहम बागपत व शामली में बीतेंगे। इसी के साथ आपको बताते चले कि यह यात्रा एक बार फिर हरियाणा जाएगी हालांकि इससे पहले ऐसा नहीं हुआ कि राहुल गांधी की यात्रा एक राज्य में दो बार प्रवेश करे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को गाजियाबाद के लोनी में अपने भाई का स्वागत करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे।
देश के शीर्ष उद्योगपतियों का नाम लेते हुए प्रियंका ने राहुल की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को योद्धा बताते हुए कहा कि राहुल आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं, मुझे मेरे भाई पर गर्व है।
6 जनवरी को फिर हरियाणा पहुंचेगी यात्रा
इसी कड़ी में एक और सामने आ रही है जो कि भारता जोड़ो यात्रा की रूट चार्ट में शामिल नहीं है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहाहै कि 6 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और यात्रा में उनकी सुरक्षा में चूक के विषय पर कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था जिसका जवाब एक अधिकारी ने दिया जो उचित नहीं है।