Silver Gold Price:नए साल के पहले सप्ताह में भी सोने और चांदी के दाम में उतार-चढाव जारी है। साल 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भी सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को सोना 296 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 257 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना 296 रुपए और चांदी 257 रुपए महंगी हुई।
गोल्ड और सिल्वर के बढ़े दाम
वहीं, सोमवार को सोना चढ़कर 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। चांदी उछलकर 68,300 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचकर बंद हुई। इस तेजी के बाद अभी लोगों के पास सोना 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10,000 रुए प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
जानें आज का दाम
सोमवार के दिन 24 कैरेट वाला सोना 296 रुपया महंगा होकर 55,163 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 295 महंगा सस्ता होकर 54,942 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 271 रुपया महंगा होकर 50,529 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 222 रुपया महंगा होकर 41,372 रुपए और 14 कैरेट वाला सोना 173 रुपये महंगा होकर 32,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।