Corona Live Update: देश में कोरोना पसार रहा पैर, दिल्ली और हरियाणा में मिले इतने नए केस

Corona Live Update:चीन में इन दिनों ऑमिक्रॉन के सब वेरिएंट ने तबाही मचा रखी है। भारत सरकार भी इसको लेकर अलर्ट मोड़ पर है। भारत में भी कोरोना के नए वेरिएंट ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 223 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कोरोना के 4,46,78,384 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है।

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 46 लाख 78 हजार 384 तक पहुंच गई है। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 30 हजार 702 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 41 लाख 44 हजार 029 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 3,653 सक्रिय मामले हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अगर बात करें तो, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ 14 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। साथ ही राजधानी में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 30 हो गई, अब तक दिल्ली में 20,07,208 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी बीते 24 घंटों में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक हरियाणा राज्य में 10,45,854 लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 43 सक्रिय मामले है। इसके अलावा केरल में 81 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 1,429 पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *