Tunisha Suicide Case Update: शीजान नहीं बता रहा फोन का पासवर्ड, पुलिस ने कोर्ट में कही ये बातें

Tunisha Suicide Case Update:टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस की पूछताछ जारी हैं। केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। दूसरी ओर शीजान की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो गई, जिसके बाद शीजान को वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां इनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया हैं। कोर्ट में पुलिस ने शीजान को लेकर कहा कि वह फोन केा पासवर्ड नहीं बता रहा हैं जिसमें वकील ने सफाई दी हैं।

शीजान की बढ़ी न्यायिक हिरासत

दरअसल, तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया हैं। आज शीजान को कोर्ट में पेश किया और पुलिस ने कहा है कि शीजान खान उनके साथ सहयोग नहीं कर रहा हैं। पूछताछ में जो भी सावल शीजान से किया जा रहा है, उसका वह ठीक तरह से जवाब नहीं दे रहा है। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि शीजान खान, अपने गूगल और मेल आईडी का पासवर्ड भी नहीं बता रहा है। शीजान का कहना है कि उसे पासवर्ड याद नहीं है। वहीं इस बात पर पुलिस विश्वास नहीं कर रही।

शीजान की बातों पर पुलिस नहीं कर रही यकीन

शीजान खान के वकील ने दलील दी कि शीजान का फोन पुलिस के पास ही है और उसके लिए शीजान की कस्टडी की जरूरत नहीं है। शीजान के वकील ने यह भी कहा कि पासवर्ड किसी भी एक्सपर्ट के जरिए क्रेक किया जा सकता है, फिर पुलिस लगातार उनसे पासवर्ड क्यों मांग रही है?इससे पहले पुलिस ने पूछताछ में बताया था कि वह और एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रह रहे थे। पूछताछ में पता चला कि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते थे और उनकी उम्र में बड़ा अंतर था। इसी वजह से शीजान ने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप कर लिया,लेकिन पुलिसशीजान मोहम्मद खान की तरफ से बताई गई इस बात पर यकीन नहीं कर रही है।

शीजान ने धोखा दिया- तुनिषा

वहीं, परिजनों ने बताया कि शीजान ने तुनिषा से उसकी मौत के करीब 15 दिन पहले ब्रेकअप किया था। बीते 16 दिसंबर को इसी वजह से तुनिषा को एंजायटी अटैक भी आ गया था फिर तुनिषा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अस्पताल में तुनिषा ने अपनी मां को बताया था कि शीजान ने उसको धोखा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *