Happy new year 2023: कोरोना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर…मुंबई, दिल्ली और यूपी में गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली: हमेशा की तरह लोग इस बार भी नए साल के मौके पर पार्टी मनाने की तैयारी में हैं। साल 2022 का आज आखिरी दिन है, कुछ ही घंटों में हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे और इस मौके पर जगह-जगह भीड़, पार्टी आज रात भर देखने को मिलेगी। जाहिर है चीन में कोरोना की तबाही को लेकर सरकार पहले से ही अलर्ट पर है और भारत में भी वैसी स्थिति ना आए इसके लिए प्रशासन ने दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी है।

वैसे तो हिंदू संस्कृति में नया साल होलिका दहन के बाद होता है लेकिन लोग अक्सर अंग्रेजों द्वारा छोड़ गए उनके कल्चर को ज्यादा महत्व देते हैं। हैप्पी बर्थडे से लेकर हैप्पी न्यू ईयर तक सब अंग्रेजों की कल्चर है लेकिन आज के मॉर्डन लोग अब अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और अंग्रेजों द्वारा छोड़ गए संस्कृति को प्राथमिकता दे रहे हैं। और इस बार भी वैसा ही होने वाला है जिसको लेकर प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए कई निर्देश जारी किए हैं।

मुंबई, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नए साल के मौके पर काफी भीड़ हो जाती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से भीड़भाड़ वाले इलाकों में नो पार्किंग के आदेश जारी किए गए हैं। वर्ली में खान अब्दुल गफ्फार खान रोड पर कुछ घंटों तक वाहनों पर प्रतिबंध है। इसके अलावा, वर्ली सीफेस, गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगाम चौपाटी के पास सड़कों पर आप वाहन खड़ा नहीं कर सकेंगे।

देश की राजधानी दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में भी ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी की हुई है। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के आसपास के इलाके में 31 दिसंबर की रात 8 बजे से नए साल के जश्न की समाप्ति तक प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। यानी किसी भी सर्कल में वाहन को घुसने नहीं दिया जाएगा। कुछ जगहों जैसे- गोल डाकखाना के पास, काली बाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, मिंटो रोड के पास, बंगाली बाजार के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रतिबंध किए हैं। मॉल, होटल और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा, उत्तर प्रदेश

नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने भी नए साल पर जश्न को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 18, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल समेत कई मशहूर मॉल और मार्केट के पास डायवर्जन किया गया है। पुलिस ने कहा कि ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जाएगी।

मथुरा, उत्तर प्रदेश

मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने कहा कि नए साल के मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से मथुरा के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आते हैं और पूजन करते हैं। वृंदावन में काफी संख्या में लोग आते हैं। हमारा उद्देश्य है कि उनका अनुभव सुरक्षित, सुखद और सुगम रहे। इसके लिए हमने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। मंदिरो में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग और डायवर्जन बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *