नई दिल्ली: आज सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शड्यूल जारी कर दिया गया है। पहला मौका है जब कोरोना की बातों के बीच यह परीक्षा करवाई जा रही है। दोनों क्लासेस के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का लास्ट पेपर 21मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा। इस बार करीब 34लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
संबंधित स्कूल शेड्यूल जारी करेंगे
नोटिफिकेशन के अनुसार क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि विषयवार शेड्यूल संबंधित स्कूल जारी करेंगे।
सो प्रतिशत सिलेबस के साथ होगी परीक्षा
पिछले साल देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 10वीं और 12वीं के एग्जाम दो टर्म में आयोजित किया गया था। इस दौरान जो छात्र संक्रमण की वजह से एक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उनके मार्क्स दूसरी परीक्षा के आधार पर कैलकुलेट किए गए थे। लेकिन इस पॉलिसी को अब CBSE ने खत्म कर दिया है। कोरोना से उबरने के बाद इस बार बोर्ड एग्जाम 100 प्रतिशत सिलेबस के साथ होंगे।
ज्यादातर पेपर सुबह की शिफ्ट में होंगे
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई पेपर के साथ शुरू होगी और गणित के मानक और गणित के बेसिक पेपर के साथ समाप्त होगी। अधिकांश पेपरों की परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। वहीं, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप के पेपर से शुरू होगी और साइकोलॉजी के पेपर के साथ खत्म होगी।