मुंबई: तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में अब तुनिशा की मां के बयान के आधार पर यह मामला लव जिहाद का एंगल ले रहा है। आज तुनिशा की मां से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने तुनिशा की मां से शोक व्यक्त किया।
तुनिशा की मां कर सकती हैं कल प्रेस वार्ता
तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि शीजान ड्रग्स लेता था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि शीजान कब से ड्रग्स ले रहा था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। तुनिषा की मां कल इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं।
यह लगाए तुनिशा की मां ने आरोप
रामदास अठावले गुरुवार को तुनिषा की मां से मिले। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, मैंने अभी-अभी तुनिषा की माताजी से मुलाकात की। उन्होंने मुझे बताया कि शीजान ने तुनिषा को तीन महीने से ट्रैप करके रखा था। वो एक से तरह से शीजान के कब्जे में थी। शीजान, तुनिषा को उर्दू भी सिखाता था।
अठावले ने की मुआवजे की मांग
अठावले ने यह भी कहा कि उन्होंने तुनिषा की मां को भरोसा दिलाया है कि उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा। वे इसके लिए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे। उन्होंने शिंदे सरकार से अनुरोध किया कि तुनिषा के परिवार को 25से 30लाख का मुआवजा दें क्योंकि वह परिवार में कमाने वाली इकलौती थी।
तुनिशा की दोस्त ने किया यह दावा
तुनिषा की एक्ट्रेस दोस्त रैया लबीब ने कहा है कि शीजान गुस्से में आकर तुनिषा के साथ मारपीट करता था और पास रखी चीजों को तोड़ देता था। रैया लबीब ने शीजान के कई अन्य लड़कियों से भी संबंध होने की बात कही है।