ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने नया कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ दिया है। ऐसा करने वाले वो दुनिया के अब दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वार्नर ने 4 देशों के पूर्व कप्तानों को भी पीछे छोड़ दिया है।
100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बैट्समैन
शुक्रवार को साउथ-अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेविड वार्नर जमकर बरसे। मैच के दूसरे दिन डेविड ने अपने 100वें में शानदार डबल सेंचुरी लगाकर नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट की बराबरी कर ली है। जो रूट अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही वॉर्नर 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबज बन गए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाले वो दूसरे खिलाड़ी है। इससे पहले रिक्की पॉंटिंग भी यह कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं।
खुशी से झूम उठीं वॉर्नर की वाइफ
साउथ-अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न ग्राउंड पर डेविड वॉर्नर ने बेहतरीन बल्लेबाज की। उन्होंने जैसे ही अपने करियर का 25वां शतक पूरा किया उनकी वाइफ कैंडिस खुशी से झूम उंठीं। उन्होंने खड़े होकर अपने पति और शानदार खिलाड़ी का ताली बजाते हुए प्रोत्साहन किया। जिसके जवाब में वॉर्नर ने अपने बल्ले से वाइफ और बेटी की ओर देखकर फ्लाइंग किस किया। वॉर्नर को ऐसा करता देख उनकी पत्नी काफी भावुक नजर आईं। फैंस ने भी डेविड की शानदार पारी का आनंद लिया। वॉर्नर के शानदार दोहरे शतक पर मेलबर्न में मौजूद फैंस ने उन्हें खड़े होकर स्टैंडिग ओवेशन दिया।
आलोचकों को दिया करारा जवाब
डेविड वॉर्नर काफी लंबे समय बाद टेस्ट फॉर्मेट में फार्म में लौटे हैं। पिछली कई सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा था। जिसेक बाद उन्हें संन्यास लेने की भी सलाह दी जाने लगी थी। लेकिन डेविड वॉर्नर ने दिखा दिया कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बची है। शानदार नाबाद दोहरे शतक से उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है।
ऑस्ट्रेलिया की स्थति मजबूत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थति में नजर आ रही है। डेविड वॉर्नर के दमदार दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 190 रनों से ज्यादा की लीड हासिल कर ली है। मेजबान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक 91 ओवर में 3 विकेट पर 386 रन बना लिए हैं।