गुजरात एटीएस को मिली बड़ी सफलता, 300 करोड़ की ड्रग्स और हथियारों सहित 10 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

अहमदाबाद: गुजरात एटीएस को उस बड़ी सफलता हासिल हुई जब एक पाकिस्तानी नाव से बड़ी मात्रा में ड्रग्स को पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तान अक्सर पंजाब के रास्ते या समुद्र के रास्ते ड्रग्स और हथियार भेजता रहता है।

300 करोड़ की ड्रग्स हुई बरामद

पाकिस्तानी नाव से 40 किलो ड्रग्स बरामद हुई है। इसके साथ 10 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तानी नागरिक हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड के मुताबिक ड्रग्स की कीमत 300 करोड़ है। वहीं नाव से 10 पिस्टल और 210 गोलियां भी मिली हैं।

10 तस्करों की किया गिरफ्तार

इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानियों से पूछताछ की जा रही है और ड्रग्स के नेटवर्क का कनेक्शन खंगाला जा रहा है। वहीं इस कार्रवाई के बाद कोस्ट गार्ड ने इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन के पास अपने जहाज आईसीजीएस अरिंजय को तैनात किया गया है।

एटीएस और कोस्ट गार्ड ने चलाया था सयुंक्त अभियान

एटीएस और कोस्ट गार्ड ने 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात जॉइंट ऑपरेशन चलाया। कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गुजरात में पाकिस्तानी मछली पकड़ने की नाव अल सोहली को पकड़ा गया है। आगे की जांच के लिए नाव को ओखा लाया जा रहा है।

हथियार बरामद होने से मची सनसनी

पहली बार गुजरात की समुद्री सीमा में ड्रग्स के साथ हथियार बरामद किए गए हैं। पाकिस्तानी नाव अल सोहली में से करीब 300करोड़ की ड्रग्स बरामद होना बड़ी सफलता माना जा रहा है। 10पाकिस्तानी तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *