चंडीगढ़ में लड़की को बंधक बनाकर दोस्तों ने चार दिनों तक किया रेप

चंडीगढ़ से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 28 साल की एक लड़की को बंधक बनाकर 4 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना को उसके 4 दोस्तों ने ही अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लड़की हिमाचल की रहने वाली है जो जॉब की तलाश में मोहाली आई थी।

हिमाचल की रहने वाली है पीड़िता

गैंग रेप की पीड़िता हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार पीड़िता कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी। नशे की हालत में युवती अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-39 स्थिक उनके घर पर चली गई। जहां लड़की के चार दोस्तों ने उसके साथ गैंग रैप किया। आरोपियों ने लड़की को चार दिनों तक अपने घर में कैद रखा और उसके साथ सामूहिक बलात्कार करते रहेँ। लड़की जैसे-तैसे सोमवार को आरोपियों की कैद से बचकर भागी और पुलिस स्टेशन जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने लिया फौरन एक्शन

पीड़िता की शिकायत पर चंड़ीगढ़ पुलिस ने फौरन एक्शन लिया। पुलिस टीम तुरंत घटना वाली जगह पर पहुंची। मौके से चार में से एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया इसके बाद उसे जुडिशल रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं रेप की घटना में शामिल बाकी 3 आरोपियों की तलाश जारी है।

जॉब के लिए मोहाली आई थी

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ की लड़कियां मोहाली में जॉब के लिए आई थी और मोहाली में ही किराए पर रह रही थी। पीड़िता अपनी दोस्त के साथ मोहाली के शाहीमाजरा में महीने पहले रहने लगी थी। युवती ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसे दोस्ती के जाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *