22 दिसंबर से होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सीएम ने लिए बड़े फैसले

आज हरियाणा कैबिनेट की विशेष बैठक का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। इस बैठक में सीएम मनोहर लाल ने कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों के पीछे का मुख्य कारण यह भी है कि हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कैबिनेट में हरियाणा विधानसभा अधिनियम के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह पॉलिसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5S विजन फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन के सिद्धांत पर काम करेगी।

यह लिए गए मुख्य फैसले

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष चिकित्सकों की भर्ती को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के चार अधिनियमों के निरस्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। कपड़ा क्षेत्र में 4000 करोड़ रुपये के निवेश और 20000 हजार रोजगार देना इसका लक्ष्य है। जीएमडीए और एफएमडीए में सीईओ नियुक्ति के संबंध में नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है। पुराने वाहन को स्क्रेप करके नया वाहन लेने पर नागरिक को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सीएम पंजीकरण में भी 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

इसके अतिरिक्त हरियाणा लैंड पार्टनरशिप 20220 को मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त मनोहर लाल ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से सत्र शुरू हो। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी इस पर फैसला लेगी की सत्र कीतना लंबा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *