गुजरात में प्रथम चरण का मतदान हुआ खत्म, शाम 5बजे तक 57. 08प्रतिशत हुआ मतदान

आज गुजरात विधानसभा का चुनाव के पहले चरण का मतदान ख़त्म हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक 57.08%लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें से सबसे ज्यादा निजार विधानसभा सीट पर 77.87%लोगों ने वोट डाला।

19जिलों में पड़ने वाली इन 89विधानसभा सीटों पर कुल 788प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। उधर, दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। ऐसे में आज भी कई जिलों में दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां होनी हैं।

इन बड़े दिग्गजों ने किया था आज मतदान

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने विजय रुपाणी के चुनाव न लड़ने के फैसले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर जगह कुछ न कुछ नयापन आना चाहिए। विजय रूपाणी जी को मुख्यमंत्री बनाया गया फिर वे राज्य सभा में रहे। इसके अतिरिक्त रविंदर जडेजा की पत्नी जो कि खुद चुनाव लड़ रही हैं वोट डालने के बाद रिवाबा जडेजा ने मीडिया से कहा, ये राजनीति में पहली बार नहीं हो रहा है कि एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हैं। राज्य सरकार मे मंत्री पूर्णेश मोदी ने वोट डाला।

चुनाव आयोग ने की वोट डालने की थी अपील

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात के सभी नागरिकों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैं गुजरात के 4.9करोड़ मतदाताओं से आज और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव के दौरान मतदान करने की अपील करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *