PM मोदी का हिमाचल दौरा, चंबा के चौगान में जनसभा को किया संबोधित

चंबा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने हिमाचल के ऊना समेत कई जिलों में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। चंबा रैली में अपने संबोधन में दिल्ली की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल को संसद की सीटों पर आंक कर तवज्जो नहीं दी गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह तो शुरुआत है, डबल इंजन की सरकार के कई लाभ हैं।

ऊना से वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने हिमाचल दौरे के दौरान सबसे पहले ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वंदे भारत ट्रेन अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली देश की अब तक की चौथी ट्रेन होगी। जिसको PM मोदी ने ऊना से हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन महज 52 सेंकड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वंदे भारत को हरी दिखाने के बाद पीएम ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी। जिसको लगभग 1900 करोड़ रूपए में बनाया जाएगा। इसी के साथ PM मोदी ने ऊना-हमीरपुर पर नई रेलवे लाइन का शिलान्यास भी किया।

CM मनोहर ने चंडीगढ़ से अंबाला तक वंदे भारत ट्रेन में यात्रा की

ऊना से PM मोदी के वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन चंडीगढ़ स्ट्रेशन पर लगभग 12 बजे पहुंची। जहां ढोल-नगाड़ों के साथ ट्रेन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और अन्य नेताओं ने वंदे भारत का स्वागत किया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मनोहर समेत हरियाणा कैबिनेट के कई नेताओं ने ट्रेन में चंडीगढ़ से अंबाला तक का सफर किया।

चंबा जिले में भी PM मोदी ने योजनाओं का शिलान्यास

पीएम मोदी ने चंबा जिले में दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन दोनों परियोजनाओं से राज्य में 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, तो वहीं इन परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को लगभग 110 रुपए का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रदेश में PM मोदी प्रधानमंत्री ने ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ भी किया। सभी परियोजानओं की सौगात दी।

(News By: Vanita)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *