त्यौहारी सीजन के चलते प्रदेश में लगातार मिलावटी चीजों के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच CM फ्लाइंग की टीम भी किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरत रही है। CM फ्लाइंग की टीम हर दिन मिलावटी चीजों का व्यापार करने वाले व्यापारियों का भंडाफोड़ कर रही है। आए दिन मिलावटी चीजों के केसस देखने को मिल रहे है। मिलावट पर उपमुख्यमंत्री और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।
फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत और अंबाला समेत कई शहरों में सीएम फ्लाइंग ने छापामार कार्रवाई कर मिलावटी सामान जब्त किया। अंबाला में GM रणजीत डेयरी पर CM फ्लाइंग ने रेड डाली। इस जांच-पड़ताल के दौरान टीम को डेयरी में कई खामियां मिली। CM फ्लाइंग की टीम ने दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है। इसी के साथ प्रदेश के अंबाला, फरीदाबाद ,भिवानी समेत कई जिलों में मिलावटी समान को लेकर CM फ्लाइंग की टीम लगातार छापे मार रही है। खाने वाले समान और विशेषकर मिठाईयों में मिलावटी चीजों के केसस इन दिनों ज्यादा देखने को मिल रहे है। जिसके चलते ग्राहकों को चाहिए की वो कोई भी समान अच्छी तरह से जांच और परख के ही ले।