लॉकडाउन के दौरान पुलिस के कांस्टेबल ने की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल

कोरोना वायरस को बढ़ते देख पुरे देश भर में लॉक डाउन लगा हुआ हैं. लॉकडाउन के बीच कई जगहों पर पुलिस बेहद सख्ती से पेश आ रही है. कई राज्यों में पुलिस के मनमानी करने और बर्बरता से पिटाई करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसी ही एक घटना में दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा हैं. इस विडियो में एक शख्स बिना वर्दी में सब्जी के ठेलों को पलट रहा है.

इस शख्स का नाम राजबीर बताया जा रहा हैं. वहीं वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है. वीडियो वायरल होने के बाद राजबीर को सस्पेंड कर दिया गया है. यह घटना दिल्ली के रंजीत नगर इलाके की हैं. जानकारी मुताबिक बुधवार को लॉक डाउन होने बाद राजबीर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बिना वर्दी के ही सड़कों पर निकल गया और सब्जी वालों के साथ बर्बरता से पेश आया और उसका ठेला बेरहमी से पलट दिया। उस घटना पर मौजूद लोगो ने इस पुरे घटना को फ़ोन में कैद कर लिया। जिसके बाद यह वीडियो खूब वाइरल होने लगा.

ये वीडियो दिल्ली के रंजीत नगर इलाके का है,बुधवार का वीडियो बताया गया है,जिसमे एक कांस्टेबल राजबीर बिना वर्दी के ठेले पर लगा सामान गिरा रहा है, हाथ मे डंडा ले रखा है,जब ये वीडियो वायरल हुआ तो उसके बाद राजबीर को सस्पेंड कर दिया है#coronavirusindia #Lockdown21 pic.twitter.com/tNxfy8ckHJ
Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) March 26, 2020

गुरुवार को घटना का वीडियो दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचा. जिसके बाद राजबीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *