Ind vs Afg KL Rahul Iyer: भारत औऱ अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। भारतीय टीम में लंबे समय बाद हिटमैन रोहित शर्मा की वापसी हुई और उन्हें टीम की कमान सौंपी गई। वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी टीम में करीब दो साल बाद शामिल किया गया।
इस टीम के ऐलान के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि कई बड़े नामों को इस सीरीज में शामिल नहीं किया गया। जिससे उनके टी-20 करियर को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए। चयनकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन खिलाड़ियों को आगामी टी-20 विश्वकप में जगह मिलना मुश्किल हो जाएगा।
यजुवेन्द्र चहल
भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को नजरअंदाज कर दिया गया। चहल को पिछले वनडे विश्वकप और टी-20 विश्वकप के बाद से इस फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। यही वजह है कि उनका आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल लग रहा है।
भुवनेश्वर कुमार
भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुआई करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी-20 मैच 22 नवंबर 2022 को खेला था। इसके बाद से भुवी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे है। तीनों फॉर्मेट में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार के दमदार प्रदर्शन के बाद भुवी के लिए टी-20 विश्वकप खेलना मुश्किल लग रहा है।
केएल राहुल
मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज केएल ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन किया था। अब चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के साथ होने वाली सीरीज में उन्हें नजरअंदाज कर दिया। सीरीज में राहुल की अनदेखी ने काफी हद तक इस बात को साफ कर दिया कि सेलेक्टर्स उनको वर्ल्ड कप टीम में नहीं रखना चाहते हैं।
श्रेयस अय्यर
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ हुई टी-20 सीरीज में अय्यर टीम का हिस्सा थे। अब अफगानिस्तान सीरीज के लिए अय्यर को इग्नोर कर दिया गया। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद अय्यर के लिए टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाना बेहद मुश्किल दिखाई देता है।
ईशान किशन
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम में ईशान किशन का नाम ना देखकर हर किसी को हैरानी हुई। ईशान के ऊपर संजू सैमसन और जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर तरजीह दी गई। अगर सैमसन इस सीरीज में हाथ आए मौके को भुनाने में सफल रहते हैं, तो ईशान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।