जब किसान ने गाया जस्टिन बिबर का गाना ‘Baby’, आप भी सुनकर कहेंगे क्या बात है

आपने दुनियाभर में मशहूर जस्टिन बिबर का गान बेबी तो सुना ही होगा. हममें से हर कोई इस गाने को गाने की कोशिश करता है लेकिन आज तक सही से गा नहीं पाया. लेकिन अब भारत में एक ऐसे शख्स सामने आये हैं जो जस्टिन का गाना गा सकते हैं.

26 साल के इस शख्स का नाम प्रदीप है जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक खेत में काम करता है और उसे गाने गाना पसंद है.

प्रदीप, गांव के अन्य लोगों का अपने गानों और डांस से मनोरंज करता है. भले ही गांववाले उसके गाने को समझ नहीं पाते लेकिन लोग उसके चेहरे के एक्सप्रेशन्स और डांस को काफी पसंद करते हैं. प्रदीप का यूट्यूब पर एक वीडियो भी है, जिसमें आप उन्हें जस्टिन के बेबी गाने को गाते हुए देख सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *